Touch the screen or click to continue...
Checking your browser...
homeland-bis.pages.dev


Shyam charan dubey biography of albert

          Shyama Charan Dube was born on 25th July at Narsinghpur in Madhya Pradesh....

          श्यामाचरण दूबे

          श्यामाचरण दुबे (25 जुलाई 1922 - 1996) भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार हैं। उन्हें एक कुशल प्रशासक और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सलाहकार के रूप में भी याद किया जाता है। वे साहसिक और मानवीय गुणों से संपन्न व्यक्ति थे। इनका जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।

          जीवन वृत्त

          [संपादित करें]

          उनका जन्म 25 जुलाई 1922 को हुआ। उनकी माता राष्ट्रवादी थी और पिता कोर्ट ऑफ वॉर्ड्स के प्रबंधक थे। वे केवल 7-8 वर्ष के थे जब उनकी माँ का निधन हो गया। पिता के संरक्षण में उनका समय पढ़ने में बीतने लगा। इसका प्रारंभ हिंदी की पत्रिकाओं और पुस्तकों से हुआ जो आगे चलकर अंग्रेजी के ग्रंथों तक पहुँच गया।। सन् 1996 में उनका निधन हो गया।

          शिक्षा

          [संपादित करें]

          उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। वहाँ विद्यार्थियों को टाट पट्टी पर बैठना पड़ता था। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में ऑनर्स प्रथम श्रेणी में कर उच्च शिक्षा प्राप्त की। मानव विज्ञान को अपने शोध का विषय चुनकर उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की कमार जनजाति को अपने अध्ययन का केंद्र बनाया।